Durga Puja 2023 Festival Special Train

दुर्गा पूजा 2023 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक कुमार ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा Durga Puja 2023 Festive Special Trains to Bihar See Details of Special Trains to Bihar

Durga Puja 2023 Festival Special Train

दुर्गा पूजा 2023 फेस्टिवल स्पेशल  ट्रेन

Durga Puja 2023 Festival Special Trains

दुर्गा पूजा 2023 या शारदीय नवरात्रि 2023 एक महत्वपूर्ण त्यौहार है इस त्यौहार को हर कोई अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है ऐसे में बिहार से बाहर रह रहे प्रवासी भी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए अपने पैतृक निवास आने के लिए प्रयास कर रहे हैं परंतु ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक बहुत से प्रवासी बिहार आने की इच्छा रखते हैं, लेकिन ट्रेनों की कमी के चलते बहुत सी कठिनाइयां आती है। दूसरे राज्यों में रह रहे छात्र भी अपने घर और परिवार के साथ त्योहार मनाने की इच्छा रखते हैं लेकिन ट्रेनों की कमी और हवाई जहाज के किराए को लेकर छात्रों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

  • अब तक स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं 
  • दूसरे शहरों से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं
  • दुर्गा पूजा पर परदेश से आना हुआ मुश्किल
  • लंबी दूरी की ट्रेनों में नो- रूम
  • हवाई जहाज से दिल्ली और बेंगलुरु का किराया 12 से 15 हजार

दुर्गा पूजा 2023 स्पेशल ट्रेन (Durga Puja 2023 special Trains)

दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है इसका मुख्य कारण है बाहर जाकर रहने वाले प्रवासी बिहार जो त्योहार के समय अपने पैतृक निवास आते हैं।

15 अक्टूबर से दुर्ग पूजा की शुरुआत हो रही है। परदेश में रहने वाले अधिकांश व्यक्ति परिवार सहित अपने अपने गांव आने की इच्छा रखते हैं। लेकिन इसमें आवागमन की असुविधा सबसे बड़ी बाधक है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट (Confirm Ticket) नहीं मिल रहा है। हवाई जहाज के टिकट के दाम में प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हवाई जहाज से दिल्ली और बेंगलुरु का किराया 15 से 17 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें हाउसफुल चल रही हैं। दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, कोलकाता, पंजाब से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म

टिकट नहीं मिल रहा है। दिल्ली से भाया दरभंगा होकर जयनगर तक जाने वाली ( 12436) क्लोन स्पेशल में 1 नवंबर तक बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) में 2 नवंबर तक, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) में 1 नवंबर तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली पवन एक्सप्रेस (11061) व सरयुग यमुना एक्सप्रेस (14648) में कन्फर्म टिकट 1 नवंबर तक उपलब्ध नहीं है। वहीं, अमृतसर से जयनगर तक जाने वाली शहीद एक्सप्रेस (14672) में भी टिकट नहीं मिल रहा है। अब तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा भी नहीं हुई है।

हवाई भाड़ा में बेतहाशा वृद्धि

त्योहारी सीजन को देखते हुए हवाई भाड़े में भी बेतहाशा वृद्धि देखी गई है जिसकी वजह से यात्रियों को सफल करने में कई कठिनाइयां आ रही हैं।

दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई भाड़ा आसमान छू रहा है। स्पाइस जेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिल्ली से दरभंगा आने वाले यात्रियों को 19 अक्टूबर को 12,496, 20 अक्टूबर को 14596 रुपए, 21 अक्टूबर को 15802 रुपए किराया देना होगा। जबकि बेंगलुरु से दरभंगा आने वाले यात्रियों को 20 अक्टूबर को 13230 रुपए, 21 अक्टूबर को 13230 रुपए किराया देना होगा। वहीं, मुंबई से दरभंगा आने वाले यात्रियों को 20 अक्टूबर को 10290 रुपए और 21 अक्टूबर को 12,200 रुपए किराया देना होगा।

Read More -Durga Puja 2023

दुर्गा पूजा 2023 फेस्टिवल स्पेशल  ट्रेन

आवश्यकता के अनुसार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा डी आर एम

इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक कुमार ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

दुर्गा पूजा कब है

दुर्गा पूजा 2023

शारदीय नवरात्रि में इस बार घटस्थापना के लिए 15 अक्टूबर को सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक का शुभ मुहूर्त है 

भक्तों को कलश स्थापन के लिए 46 मिनट मिलेंगे इस दिन चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है जिसे शुभ  संकेत माना जाता है।

 शारदीय नवरात्रि 2023 मां दुर्गा का वाहन 

साल 2023 में शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा सिंह पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी सोमवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है इसे अति शुभ माना गया है 

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रस्थान की सवारी मुर्गा है नवरात्रि का समापन शनिवार और मंगलवार के दिन होता है तो मां दुर्गा मुर्गे पर प्रस्थान करती है

हिंदू धर्म कि विशेष आस्था से जुड़ा नवरात्रि का पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है एक चैत्र मास और दूसरा अश्विन मास में । अश्विन मास में  पर ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होने वाले इस महा पर्व मैं 9 दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना कि जाती है । ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में की गई उपासना के फल स्वरूप देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख समृद्धि एवं ऐश्वर्य  का वरदान का वरदान  देती है।

दुर्गा पूजा 2023 कैलेंडर

  • 15 अक्टूबर 2023 मां शैलपुत्री की पूजा 
  • 16 अक्टूबर 2023 मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 
  • 17 अक्टूबर 2023 मां चंद्रघंटा की पूजा 
  • 18 अक्टूबर 2023 मां कुष्मांडा की पूजा 
  • 19 अक्टूबर 2023 मां स्कंदमाता की पूजा 
  • 20 अक्टूबर 2023 मां कात्यायनी की पूजा 
  • 21 अक्टूबर 2023 मां कालरात्रि की पूजा 
  • 22 अक्टूबर 2023 मां  सिद्धीदात्री की पूजा 
  • 23 अक्टूबर 2023 मां महागौरी की पूजा 
  • 24 अक्टूबर 2023 विजय दशमी, दशहरा