The Legend of Prince Rama

32 वर्ष बाद रिलीज होने को तैयार जापानी - भारतीय एनीमेशन फिल्म रामायण: द लीजेंड आफ प्रिंस रामा 32 वर्ष बाद 24 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को पहले 18 अक्टूबर 2024 को 4 K

The Legend of Prince Rama
द लीजेंड आफ प्रिंस राम

द लीजेंड आफ प्रिंस राम

The Legend of Prince Ram

 32 वर्ष बाद रिलीज होने को तैयार जापानी - भारतीय एनीमेशन फिल्म रामायण: द लीजेंड आफ प्रिंस रामा 32 वर्ष बाद 24 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को पहले 18 अक्टूबर 2024 को 4 K प्रारूप में इसके मूल अंग्रेजी संस्करण के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ रिलीज किया जाना था। फिल्म को पूरे भारत में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित किया गया है। गीक पिक्चर्स इंडिया के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि प्रशंसकों और नवागंतुकों के लिए इस प्रिय महाकाव्य को पेश करना उनके लिए सम्मान की बात है।

 

द लीजेंड आफ प्रिंस राम रिलीज़ डेट कब है-

बहुप्रतीक्षित फिल्म "रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम" की सिनेमाघरों में रिलीज इस महीने के लिए तय की गई है। मूल रूप से 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली यह एनिमेटेड फिल्म अब 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। यह अपडेट गुरुवार को निर्माता और बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर ने साझा किया।

यूगो सुको के युग-परिभाषित एनीमेशन को बड़ी स्क्रीन पर 4K में देखने का अनुभव थिएटर की ओर दर्शको को ले जाने लायक है। हाँ, डब नया है, और आवाज़ें ताज़ा हैं, लेकिन यह रामायण के अब तक के सबसे अच्छे रूपांतरण से एक है 

 

देखा जाये तो इस एनीमेशन फिल्म को  32 साल हो गए है पर ये अभी तक के बेहतरीन एनीमेशन मूवीज को भी पीछे छोड़ देती है 32 साल बाद भी यह मूवी सिनेमा और कलाकारों को जिन्दा रखे हुए है.

 यू तो डी डी पर ये एनीमेशन मूवी कई बार आ चुकी है अब देखना होगे की सिनेमा हॉल और नए अंदाज़ में यह मूवी कैसे लगती है.

 

इस मूवी को अभी देखे इस लिंक से -