Shardiya Navratri 2023

साल 2023 में शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा सिंह पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी रविवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है इसे अति शुभ माना गया है । शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रस्थान की सवारी मुर्गा है नवरात्रि का समापन शनिवार और मंगलवार के दिन होता है तो मां दुर्गा मुर्गे पर प्रस्थान करती है

Shardiya Navratri 2023
Durga Puja 2023

Shardiya Navratri 2023, शारदिया नवरात्रि 2023

 

Shardiya Navratri 2023 Date, शारदीय नवरात्रि 2023 कब से शुरू होगी

  • शारदीय नवरात्रि में इस बार घटस्थापना के लिए 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक का शुभ मुहूर्त है ।
  • भक्तों को कलश स्थापन के लिए 46 मिनट मिलेंगे इस दिन चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है जिसे शुभ  संकेत माना जाता है ।
  •  शारदीय नवरात्रि 2023 मां दुर्गा का वाहन 
  • साल 2023 में शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा सिंह पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी सोमवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है इसे अति शुभ माना गया है 
  • शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रस्थान की सवारी मुर्गा है नवरात्रि का समापन शनिवार और मंगलवार के दिन होता है तो मां दुर्गा मुर्गे पर प्रस्थान करती है

शारदीय नवरात्रि 2023

हिंदू धर्म कि विशेष आस्था से जुड़ा नवरात्रि का पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है एक चैत्र मास और दूसरा अश्विन मास में । अश्विन मास में  पर ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होने वाले इस महा पर्व मैं 9 दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना कि जाती है । ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में की गई उपासना के फल स्वरूप देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख समृद्धि एवं ऐश्वर्य  का वरदान का वरदान  देती है।

Shardiya Navratri

 

शारदीय नवरात्री 2023 कैलेंडर

15 अक्टूबर 2023 मां शैलपुत्री की पूजा 

16 अक्टूबर 2023 मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 

17 अक्टूबर 2023 मां चंद्रघंटा की पूजा 

18 अक्टूबर 2023 मां कुष्मांडा की पूजा 

19 अक्टूबर 2023 मां स्कंदमाता की पूजा 

20 अक्टूबर 2023 मां कात्यायनी की पूजा 

21 अक्टूबर 2023 मां कालरात्रि की पूजा 

22 अक्टूबर 2023 मां  सिद्धीदात्री की पूजा 

23 अक्टूबर 2023 मां महागौरी की पूजा 

24 अक्टूबर 2023 विजय दशमी, दशहरा

 शारदीय नवरात्रि का महत्व 

हिंदू धर्म में अनेकों पर्व मनाए जाते हैं लेकिन शारदीय नवरात्रि अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शारदीय नवरात्रि नारी और शक्ति की उपासना का प्रतिक है। 9 दिनों तक चलने वाली इस महा पर्व की शुरुआत कलश स्थापन से होती है  तथा दशहरा के साथ इस पर्व का समापन होता है। शारदीय नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा प्रत्येक रूप को शक्ति का प्रतीक माना जाता है और 9 दिन लंबा  उपवास भी रखा जाता है। शारदीय नवरात्रि भारत में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण पर्व में से एक हैं जिसकी धूम देशभर में दिखाई देती है लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश मैं इस पर्व को विशेष स्थान दिया जाता है।