Durga Puja 2023

दुर्गा पूजा 2023 बेगुसराय, Durga Puja 2023 Begusarai दुर्गा पूजा को हिंदूओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, यह त्यौहार बेगुसराय सहित बिहार के हर हिस्से में मनाया जाता है। सज गये हैं बेगुसराय के बाजार- इसलिए आप खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ देख सकते हैं।

Durga Puja 2023
Maa Durga Poster

दुर्गा पूजा 2023

दुर्गा पूजा 2023 बेगुसराय

दुर्गा पूजा को हिंदूओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, यह त्यौहार बेगुसराय सहित बिहार के हर हिस्से में मनाया जाता है। सज गये हैं बेगुसराय के बाजार- इसलिए आप खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ देख सकते हैं। इस लेख में जानिए 10 दिनों तक चलने वाले त्योहार के बारे में सब कुछ-

दुर्गा पूजा 2023 शारदीय नवरात्रि के छठे दिन से शुरू होती है और दशहरा पर समाप्त होती है ।

शारदीय नवरात्रि में इस बार घटस्थापना के लिए 15 अक्टूबर को सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक का शुभ मुहूर्त है । भक्तों को कलशस्थापन के लिए 46 मिनट मिलेंगे इस दिन चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है जिसे शुभ  संकेत माना जाता है

 दुर्गा पूजा 2023 मां दुर्गा का वाहन 

साल 2023 में शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा सिंह पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी सोमवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है इसे अति शुभ माना गया है 

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रस्थान की सवारी मुर्गा है नवरात्रि का समापन शनिवार और मंगलवार के दिन होता है तो मां दुर्गा मुर्गे पर प्रस्थान करती है

हिंदू धर्म कि विशेष आस्था से जुड़ा नवरात्रि का पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है एक चैत्र मास और दूसरा अश्विन मास में । अश्विन मास में  पर ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होने वाले इस महा पर्व मैं 9 दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना कि जाती है । ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में की गई उपासना के फल स्वरूप देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख समृद्धि एवं ऐश्वर्य  का वरदान का वरदान  देती है।

शादी नवरात्री 2023 कैलेंडर

  • 15 अक्टूबर 2023 मां शैलपुत्री की पूजा 
  • 16 अक्टूबर 2023 मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 
  • 17 अक्टूबर 2023 मां चंद्रघंटा की पूजा 
  • 18 अक्टूबर 2023 मां कुष्मांडा की पूजा 
  • 19 अक्टूबर 2023 मां स्कंदमाता की पूजा 
  • 20 अक्टूबर 2023 मां कात्यायनी की पूजा 
  • 21 अक्टूबर 2023 मां कालरात्रि की पूजा 
  • 22 अक्टूबर 2023 मां  सिद्धीदात्री की पूजा 
  • 23 अक्टूबर 2023 मां महागौरी की पूजा 
  • 24 अक्टूबर 2023 विजय दशमी, दशहरा
 शारदीय नवरात्रि का महत्व 

हिंदू धर्म में अनेकों पर्व मनाए जाते हैं लेकिन शारदीय नवरात्रि अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शारदीय नवरात्रि नारी और शक्ति की उपासना का प्रतिक है।9 दिनों तक चलने वाली इस महा पर्व की शुरुआत कलश स्थापन से होती है  तथा दशहरा के साथ इस पर्व का समापन होता है। शारदीय नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा प्रत्येक रूप को शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है और 9 दिन लंबा  उपवास भी रखा जाता है। शारदीय नवरात्रि भारत में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण पर्व में से एक हैं जिसकी धूम देशभर में दिखाई देती है लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश मैं इस पर्व को विशेष स्थान दिया जाता है।