Neil Mohan YouTube Ceo,

यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी ने गुरुवार को अपना पद छोड़ने का एलान किया। वे करीब नौ वर्षों से इस पद पर थीं। अब भारतीय मूल के नील मोहन को यूट्यूब का सीईओ बनाया गया है। 54 वर्षीय वोजिकी ने एक ब्लाग पोस्ट में कहा कि परिवार, स्वास्थ्य और निजी परियोजनाओं के चलते वह पद छोड़ रही हैं। यूट्यूब सीईओ बनने से पहले वह गूगल में एड प्रोडक्ट्स विभाग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थीं। वह 2014 में यूट्यूब की सीईओ बनी थीं।

Neil Mohan YouTube Ceo,
You Tube Ceo Neil Mohan

भारतीय मूल के नील मोहन बनेंगे यूट्यूब के सीईओ

यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी ने गुरुवार को अपना पद छोड़ने का एलान किया। वे करीब नौ वर्षों से इस पद पर थीं। अब भारतीय मूल के नील मोहन को यूट्यूब का सीईओ बनाया गया है।

54 वर्षीय वोजिकी ने एक ब्लाग पोस्ट में कहा कि परिवार, स्वास्थ्य और निजी परियोजनाओं के चलते वह पद छोड़ रही हैं। यूट्यूब सीईओ बनने से पहले वह गूगल में एड प्रोडक्ट्स विभाग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थीं। वह 2014 में यूट्यूब की सीईओ बनी थीं।

 नील मोहन ने 2007 में डबलक्लिक के अधिग्रहण के साथ गूगल ज्वाइन किया था और वे 2015 में यूट्यूब के मुख्य उत्पादअधिकारी बने थे। तब से लेकर अब तक नील ने कई उत्पाद और यूएक्स टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यूट्यूब टीवी, यूट्यूब म्यूजिक, प्रीमियम और शार्ट्स जैसे उत्पाद लांच करने में नील की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष बनीं रुचिरा कंबोज

 

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र के लिए यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को अपना अध्यक्ष चुना है। यह चुनाव इस सप्ताह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक के दौरान किया गया। वहीं, उत्तरी मेसिडोनिया के जान इवानोवस्की, डोमिनिकन गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थामस लैमर उपाध्यक्ष चुने गए हैं। सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र की पिछली बैठक के दौरान भविष्य के संगठन और सामाजिक विकास आयोग के कार्य के तरीके को मंजूरी दी थी। इस • दौरान कहा गया था कि सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाने और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने करने के लिए सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना होगा।

 

भारतवंशी मेघना पंडित आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अस्पताल एनएचएस ट्रस्ट की सीईओ नियुक्त

भारतवंशी प्रोफेसर मेघना पंडित को आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अस्पताल एनएचएस • फाउंडेशन ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। यह पद पाने वाली वह पहली महिला होंगी। साथ ही शेलफोर्ड ग्रुप की किसी भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ट्रस्ट की सीईओ नियुक्त होने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। यह ग्रुप देश के कुछ सबसे बड़े शिक्षण अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करता है। मेघना ने कहा कि आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अस्पताल में स्थायी रूप से यह जिम्मा मिलना बड़ी उपलब्धि है। वह अपने सहयोगियों के साथ आगे भी बेहतर कार्य करने की कोशिश करती रहेंगी।